विश्‍व योग दिवस: पीएम मोदी ने किया योग, कहा- यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है...

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विश्‍व योग दिवस: पीएम मोदी ने किया योग, कहा- यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है...

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम के साथ 40 हजार लोगों ने योग किया। प्रधानमंत्री ने प्रभात तारा मैदान में उपस्थित लोगों से इस दौरान कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और हमें इसके प्रचार-प्रसार के लिये आगे आना चाहिए।

नेपाल के जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में भारतीय दूतावास की ओर से विश्व योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ''वि‍श्वसनीय ब्रांड'' बना दिया है। ''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर नकवी ने नई दि‍ल्ली के पटेल नगर में योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ भाग लिया।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह एवं डॉ. हर्षवर्धन सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के विभि‍न्न हि‍स्सों में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।




इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर : जब-जब बढ़ा तापमान, बढ़ा चमकी का कहर

दि‍ल्ली में राजपथ और लाल किले के विशाल मैदान से लेकर नगर निगम के पार्कों, अस्पतालों, बगीचों और कार्यालयों में योग का आयोजन किया गया, जिसमें दि‍ल्ली के हजारों उत्साही लोगों ने योगासन किया। दि‍ल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा की वरि‍ष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी सहित राजनाथ सिंह ने राजपथ पर योगासन किया।

समारोहों के कारण शहर के कुछ हि‍स्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया था। किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना हो, यह सुनश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय के पास स्थित एक पार्क में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ योग किया।

इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: मौत को मात देकर लौटे घर लौटे भाई बहन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हौज खास में, पीयूष गोयल ने लोधी गार्डन में, डॉ. हर्षवर्धन ने सिविल लाइंस के कुदेसिया गार्डन में, स्मृति ईरानी ने राज नगर के दादा देव मैदान में और संगम विहार में थावरचंद गहलोत सहित अन्य लोगों ने योग दिवस पर समारोह का नेतृत्व किया।

नई दि‍ल्ली नगरपालिका परिषद ने नेहरू पार्क और तालकटोरा मैदान में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रमों की शुरुआत रांची से प्रधानमंत्री के भाषणों के प्रसारण के साथ हुई। कार्यक्रम स्थलों पर लगाए गए स्क्रीनों पर इस भाषण का प्रसारण किया गया। (इनपुट भाषा)

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.