प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से इस्तीफा, शिवसेना में होंगी शामिल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से इस्तीफा, शिवसेना में होंगी शामिल

लखनऊ। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वो शिवसेना में शामिल होंगी। शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि, "प्रियंका चतुर्वेदी आज शिवसेना जॉइन करेंगी।"

इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर बायो से 'कांग्रेस प्रवक्ता' हटा लिया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर ये जानकारी दी-

प्रियंका चतुर्वेदी ने 'कांग्रेस प्रवक्ता' अपने ट्विटर बायो से हटा लिया था-

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने इस्तीफे में लिखा- "मैं बहुत भारी दिल के साथ ये इस्तीफा लिख रही हूं। मैं 10 साल पहले एक कार्यकर्ता की हैसियत से मुम्बई में युवा कांग्रेस से जुड़ी थी। मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखती हूं।"

"पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं हुईं जिससे मुझे लगता है कि संस्था में मेरे काम को अहमियत नहीं दी जा रही है। यहां से मेरे लिए काम करना मुमकिन नहीं है। मैं जितने अधिक समय तक कांग्रेस में रहूंगी वो मेरे आत्मसम्मान से समझौता करने जैसा होगा।"

प्रियंका ने आगे लिखा, "मुझे ये बात बहुत दुखी करती है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की जो बातें पार्टी करती है और जो कि आप भी अपने कार्यों से कहते रहते हैं वो आपके कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के कामों से ज़ाहिर नहीं होतीं।"

"जब मैं कांग्रेस के लिए काम कर रही थी तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया और इतनी गम्भीर बात को चुनाव के चलते नज़रअंदाज़ कर दिया गया। इस बात ने मुझे कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया," - अपने इस्तीफे में प्रियंका आगे लिखती हैं।

17 अप्रैल को प्रियंका ने ट्वीट कर कांगेस से अपनी नारज़गी ज़ाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि, "मैं काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज़्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए लेकिन पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं और जो लोग धमकी दे रहे थे वो बच गए। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

मथुरा में हुई पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस के ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। इस ही घटना से जुड़ा ट्वीट प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर किया था।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.