प्रियंका की नाव यात्रा: प्रयागराज से वाराणसी तक जाएंगी कांग्रेस महासचिव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका की नाव यात्रा: प्रयागराज से वाराणसी तक जाएंगी कांग्रेस महासचिव

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज से 'गंगा यात्रा' की शुरुआत की। इसके साथ ही कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगज हो गया है। गंगा यात्रा के तहत प्रियंका गांधी प्रयागराज से वारणसी तक नाव से जाएंगी। प्रियंका की यह बोट यात्रा तीन दिन में करीब 140 किलोमीटर की होगी। इस यात्रा को 'सांची बात, प्रियंका के साथ' नाम दिया गया है।

प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्‍हें पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा गया है। इसी के तहत प्रियंका यह यात्रा कर रही हैं। प्रियंका अपनी इस यात्रा के दौरान मंदिर दर्शन भी करेंगी। उन्‍होंने यात्रा की शुरुआत प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के साथ की।

'गंगा यात्रा' के दौरान प्रियंका गांधी ने युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के भी बातचीत की। कांग्रेस ने अपने ट्व‍िटर हैंडल पर इसकी तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा, ''गंगा यात्रा' के दौरान युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षा, बेरोज़गारी और आम सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रभारी श्रीमती प्रि‍यंका गांधी।''

दादी कहती थीं- 'निडर बनो और सब अच्छा होगा'


प्रियंका यात्रा के लिए रविवार शाम को ही प्रयागराज पहुंच गई थीं। इस दौरान उन्‍होंने नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन का दौरा किया। उन्‍होंने ट्वीट किया, ''स्वराज भवन के आंगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहां मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूँजते हैं। कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा।''

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.