लोकनिर्माण विभाग ने ‘आप’ पर लगाया 27 लाख रुपए का जुर्माना 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकनिर्माण विभाग ने ‘आप’ पर लगाया 27 लाख रुपए का जुर्माना आम आदमी पार्टी।

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी ने राउज एवेन्यू स्थित एक बंगले पर अवैध रुप से कब्जा करने को लेकर आम आदमी पार्टी पर 27 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आम आदमी पार्टी द्वारा अपने पार्टी कार्यालय के तौर पर 206, राउज एवेन्यू पर कब्जा बनाए रखने के मामले में पीडब्ल्यूडी ने आप के राष्टीय सचिव पंकज गुप्ता को नोटिस जारी किया है।

सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि 31 मई तक का जुर्माना 27,73,802 रुपये होता है। निश्चित तौर पर यह दंडात्मक किराया है। सूत्रों ने कहा कि जुर्माने की राशि लाइसेंस शुल्क की तुलना में 65 गुना है। यदि पार्टी परिसर को खाली नहीं करती है तो यह राशि बढकर और अधिक हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने अप्रैल में आप के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी करके उन्हें तत्काल दफ्तर खाली करने के लिए कहा था। पीडब्ल्यूडी का कहना था कि इसका आवंटन नियमों का उल्लंघन करके किया गया था।

ये भी पढ़ें : गुजरात में चुनिंदा सीटों पर किस्मत आजमा सकती है आम आदमी पार्टी

तब पार्टी ने कहा था कि वह इस कदम के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएगी क्योंकि अन्य पाटर्यिों को भी दफ्तर बनाने के लिए बंगले आवंटित किए गए हैं। पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा गठित शुंगलू समिति ने दफ्तर के आवंटन में अनियमितताओं की ओर इशारा किया था। इस समिति का गठन आप सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से जुड़ी 400 फाइलों की जांच के लिए किया गया था।

ये भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी में लगातार उठे हैं बगावत के सुर, ये हैं वे बड़े नाम जो अब नहीं हैं अरविंद केजरीवाल के साथ

नवंबर 2015 में आप सरकार ने राज्य के दलों को जमीन आवंटन किए जाने के संदर्भ में एक नीति मंजूर की थी। तब केजरीवाल सरकार ने अगले ही साल राउज एोन्यू स्थित एक बंगला आप को आवंटित किया था। इससे पहले यह बंगला दिल्ली के तत्कालीन मंत्री असीम अहमद खान को आवंटित था। खान को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया गया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.