मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं राधा मोहन सिंह 

Basant KumarBasant Kumar   10 Jun 2017 8:39 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं राधा मोहन सिंह राधा मोहन सिंह ने इंडिया टुडे पत्रिका को दिए इंटरव्यू में मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति को पूरे देश में लागू करने की योजना के सम्बन्ध में बोले हैं

लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने इंडिया टुडे पत्रिका को दिए इंटरव्यू में मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति को पूरे देश में लागू करने की योजना के सम्बन्ध में बताया हैं।

मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति मॉडल को पूरे देश में लागू करने की योजना है।
राधा मोहन सिंह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों के हो रहे प्रदर्शन और मध्य प्रदेश में पुलिस से हुए झड़प में किसानों की मौत के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की चुप्पी पर सोशल मीडिया में सवाल पूछे जा रहे हैं। वहीं एक इंटरव्यू में राधा मोहन सिंह ने कहा हैं, ‘‘मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति मॉडल को पूरे देश में लागू करने की योजना है।’’

आपका मंत्रालय पांच साल में वास्तविक आय दोगुना करने की योजना बना रहा है, जबकि ऐसा होने में आम तौर पर 20 साल का समय लगता है, सवाल के जवाब में कृषि मंत्री कहते हैं कि ‘‘भाजपा सरकार वाले मध्य प्रदेश ने दिखा दिया कि 2005-06 से 2014-15 के बीच अभूतपूर्व 9.7 प्रतिशत का कृषि सकल राज्य घरेलू उत्पाद, देश के 3.5 प्रतिशत के कृषि जीडीपी की तुलना में, बिलकुल संभव है। हम कृषि के मध्य प्रदेश मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।’’

मध्य प्रदेश के कृषि प्रगति मॉडल को पूरे देश में लागू करने की योजना है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले किसान अर्जुन पाटीदार बताते हैं, ‘‘दो sसाल पहले तक सब ठीक था, लेकिन दो साल से स्थिति खराब हो गयी है। पहले लागत निकल जाती थी, लेकिन अब तो लागत ही नहीं निकल पा रही है। राज्य जीडीपी बढ़ने से यहां के किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है। सरकार और कम्पनियों को ही इसका फायदा हुआ।’’

इस सम्बन्ध में मध्य प्रदेश के किसान नेता केदार सिरोही बताते हैं, ‘‘कृषि मंत्री जी पूरे देश में गोली चलाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश का जो विकास है वो कागजों और पॉवर पॉइंट अच्छा लगता है। वास्तव में राज्य में किसानों का कोई फायदा नहीं हुआ है। अगर किसानों का विकास हुआ होता तो वो सडकों पर क्यों होता? वो गोली क्यों खाता? हम तो चाहते है कि यह विकास मॉडल देश में लागू न हो क्योंकि हम तो परेशान है ही, हम चाहते है कि देश के बाकी किसान परेशान न हो।’’

सोशल नेटवर्किंग साइड पर कृषि मंत्री को लेकर सवाल उठ रहे है.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में किसानों और पुलिस के बीच हुई झडप में पिछले दिनों छह किसानों की मौत हो गयी थी। अब वहां स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी यहाँ कर्फ्यू लगा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में शांति के लिए उपवास कर रहे हैं।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.