राहुल गांधी ने कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या की निंदा की

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राहुल गांधी ने कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या की निंदा कीराहुल गांधी।

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दिवंगत सैन्य अधिकारी उमर फैयाज जिस उद्देश्य के लिए खड़े थे, उसे परास्त करने की कोशिश करने वाले खुद पराजित होंगे।

कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों द्वारा लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्या की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘समूचा देश फैयाज के परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के साथ दुख साझा करता है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।''

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘उनकी याद कभी नहीं मिटेगी। जिस उद्देश्य के लिए वह खड़े थे, उसे परास्त करने की कोशिश करने वाले खुद पराजित होंगे।'' एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट उमर फैयाज (23) को पांच से छह आतंकियों ने कल रात दक्षिण कश्मीर के शोपियां में उनके रिश्तेदार के यहां से अगवा कर लिया। गोलियों से छलनी उनका शव आज सुबह शोपियां के हरमेन इलाके में मिला।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.