पर्यटन स्थलों की सूची से ताजमहल के बाहर होने पर राहुल गांधी का वार, कहा- ‘चौपट राजा’ 

Shrinkhala PandeyShrinkhala Pandey   3 Oct 2017 7:40 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पर्यटन स्थलों की सूची से ताजमहल के बाहर होने पर राहुल गांधी का वार, कहा- ‘चौपट  राजा’ ताजमहल पर्यटन लिस्ट से बाहर।

लखनऊ। विश्व प्रसिद्ध ताज महल को आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर किए जाने पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष कास वार होना शुरू हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया और कहा 'अंधेर नगरी, चौपट राजा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा। सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती! ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु ने लिखा था, 'अंधेर नगरी, चौपट राजा।'

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल को यूपी सरकार के आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है। योगी आदित्यनाथ ने बिहार में अपने एक संबोधन में कहा था कि ताज महल में भारतीय संस्कृति की झलक नहीं दिखती। यूपी सरकार ने राज्य के पर्यटक स्थलों की सूची वाली बुकलेट जारी की थी जिसमें नैमिषारण्य, इलाहाबाद, चित्रकूट और तमाम दूसरी जगहों को शामिल किया गया है लेकिन आगरा या ताज महल को जगह नहीं दी गई।

राहुल गाँधी का योगी आदित्यनाथ पर वार।

ये भी पढ़ें:ताजमहल में रंगीन दुपट्टे पर प्रतिबंध, हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

ये भी पढ़ें:मोहब्बत की बेमिसाल धरोहर ताजमहल हो रहा है बदरंग

ये भी पढ़ें: ताज मकबरा है मंदिर नहीं: एएसआई

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.