कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- मैं नहीं, पार्टी तय करेगी मेरा उत्तराधिकारी

लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का इस्तीफा देने की जिद पर अड़ें हुए थे...

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- मैं नहीं, पार्टी तय करेगी मेरा उत्तराधिकारी

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों पर लगाम लगा दिया। उन्‍होंने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नहीं, बल्कि उनकी पार्टी उनके उत्तराधिकारी के संबंध में फैसला करेगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी से पूछा गया कि उनके बाद किसे कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा? तो उन्होंने कहा कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में वह निर्णय नहीं लेंगे।

लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का इस्तीफा देने की जिद पर अड़ें हुए थे, लेकिन कांग्रेस के सर्वोच्च निर्णायक निकाय सीडब्ल्यूसी ने उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। साथ ही उन्हें सभी स्तरों पर पार्टी का पुर्नगठबंधन करने को कहा था।




मुजफ्फरपुर त्रासदी: अस्पतालों का चक्कर लगाते 2 बेटे खोने वाले पिता का दर्द, शव ढोने वालों के कांपते हाथ

संसद के दोनों सदनों की सयुंक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण में राफेल के बारे में पूछे गए। उन्‍होंने सवाल के जवाब में टिप्पणी करते हुए कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से भी कहा कि मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।

राफेल की सच्‍चाई बाहर लाएंगे: कांग्रेस

वहीं कांग्रेस ने अपने रुख पर कायम रहते हुआ कहा कि वह राफेल की सच्‍चाई सामने लाकर रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि इस सौदे में घोटाला हुआ है और पार्टी इसकी सच्‍चाई संसद के अंदर बाहर लाने के लिए संघर्ष करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने संसद भवन परिसर में कहा कि राफेल में चोरी हुई है और सरकार उसको छिपा नहीं सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस राफेल की वास्तविकता देश को दिखा कर रहेगी।

इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: "बच्चा लोग की डेड बॉडी उठाते हुए हाथ कांपने लगता है"

गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, "श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।"

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के चुनाव में राहुल गांधी भी अमेठी से हार गए हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट से उन्‍होंने बंपर वोटों से जीत हासिल की है। बात करें कांग्रेस की तो 2014 के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें ज्‍यादा मिली हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस की 44 सीट थी, वहीं इस बार कांग्रेस को 52 सीट मिली है। (इनपुट भाषा)


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.