देश के 100 बड़े उद्योगपतियों से रोजगार नहीं आएगा : राहुल गांधी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश के 100 बड़े उद्योगपतियों से रोजगार नहीं आएगा : राहुल गांधीराहुल गांधी।

लखनऊ। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दूसरी बार गुजरात दौरे पर हैंं। दूसरे चरण में राहुल आज अहमदाबाद पहुंचें। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के फैसलों से देश को नुकसान पहुंचा है।

राहुल गांधी ने जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार जमकर निशाना साधा। सरकार ने बिना किसी की सुने जीएसटी लागू कर दी। सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारियों औ किसानों को नुकसान हुआ है। छोटे व्यापारियों का धंधा बंद हो गया है। मोदी सरकार ने ऐसा ही एक साल पहले कदम उठाया नोटबंदी का। सरकार ने बना किसी से पूछे ये कदम उठाया। गुजरात में कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम अपने मन की बात नहीं सुनेंगे आपके मन की बात सुनेंगे। देश के सामने सबसे सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। अगर 24 घंटे में 30 हजार नए युवक रोजगार ढ़ूढ़ने निकलती है लेकिन मोदी जी सरकार 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है। चीन हर रोज 50 हजार युवाओं को रोजगार देता है।

ये भी पढ़ें- मुनाफाखोरी को रोकने के लिए पेट्रोल-डीजल को भी जीएसटी के तहत लाए सरकार: राहुल गांधी

देश के 100 बड़े उद्योगपतियों से रोज नहीं आएगा। रोजगार छोटे व्याापरियो से आएगा। राहुल गांधी आज खेड़ा, आणंद और वडोदरा भी जाएंगे। इस दौरान राहुल गुजरात में करीब 500 किमी यात्रा करेंगे और जनसभाएं करेंगे। आपको बता दें कि गुजरात कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को 4 चरणों में बांटा है और हर चरण में राहुल गांधी 3 दिवसीय दौरा करेंगे।

सोमवार सुबह 10 बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष दिल्ली से अहमदाबाद हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वह हाथीजन सर्किल जाएंगे और इसके बाद जिभाईपुरा और खेड़ा के लिए रवाना होगें। यहां अमूल कार्यक्रम में उनका स्वागत किया जाएगा। जिभाईपुरा से वह संतराम मंदिर जाएंगे। यह मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग पूजा-अर्चना करते हैं।

ये भी पढ़ें- किसान और रोजगार के मुद्दों का हल हम छह माह में कर देंगे : राहुल गांधी

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.