हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ आधी-तूफान की आशंका: मौसम विभाग

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ आधी-तूफान की आशंका: मौसम विभाग

लखनऊ। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह घने बादलों और हल्की बारिश ने अपनी दस्तक दी थी लेकिन उसके बाद पूरे दिन मौसम खुला रहा। अब एक बार फिर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मौसम ने अपना रूख बदल लिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के इस रूख को देखते हुए हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अगले 2 से 3 घंटो के अंदर आंधी आने और बारिश होने की संभावना जताई है। हरियाणा के अलावा पंजाब के कुछ हिस्से और पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी इसके चपेट में आ सकता है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में आ रहा है बदलाव

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, मौसम विभाग के डीडीजीएम वीपी यादव ने उत्तर पश्चिमी भारत में बदलते हुए मौसम के बारे में एक अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम में आए तेजी से बदलाव ताकतवर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से है। एक के बाद लगातार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने से अरब सागर की ओर से आ रही नम हवाएं बादल बना रही हैं जिसका असर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर होते हुए पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में दिखाई देने लगा है।

ये भी पढ़ें- मानसून में पांच दिन की देरी, छह जून को पहुंचेगा केरल

पिछले 5-6 दिनों में हरियाणा और दिल्ली एनसीआर बेहद गर्म था। एनसीआर में 40 डिग्री के उपर तापमान दर्ज किया गया था, तभी से मौसम विभाग की ओर से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलते ही तापमान 23 डिग्री पर लुढ़क गया था। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज अधिकतम 38 डिग्री तक पहुंच सकती है।

अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटे उत्तर भारत में तापमान कम रहेगा और आंधी-बारिश से दो चार होना पड़ सकता है। इसके अलावा हिमांचल प्रदेश में ओलावृष्टि होने और राज्स्थान में धूल भरी तेज आंधी आने की संभावना भी मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है।

IMD द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति -



   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.