भीषण गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भीषण गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश में बारिश के आसारतेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश: मौसम विभाग

लखनऊ। देश के कई राज्यों में सोमवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा लेकिन, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह उत्तर प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की सम्भावना। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में टूटा पिछले छह वर्षों का रिकार्ड

45.8 डिग्री के साथ दिल्ली में पांच जून का दिन पिछले छह वर्षो में सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं लू और गर्मी से 21 लोगों की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश में दस, हरियाणा में तीन, पंजाब में पांच, झारखंड में दो और राजस्थान में एक की मौत हुई। दूसरी तरफ गर्मी और लू से विपरीत बिहार में वज्रपात से आठ की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में पारा रिकॉर्ड स्तर पर

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अस्पतालों में गर्मी और लू से पीडि़तों की संख्या बढ़ती जा रही है, खासकर बुंदेलखंड में। प्रदेश में अधिकतम तापमान रामपुर में 48 डिग्री के पार हो गया। बांदा, महोबा उरई और सहारनपुर का अधिकतम तापमान लगभग 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.