छत्तीसगढ़ : अवैध ब्रिकी के मामले में 38 हजार क्विंटल धान किया गया जब्त

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छत्तीसगढ़ : अवैध ब्रिकी के मामले में 38 हजार क्विंटल धान किया गया जब्तप्रतीकात्मक फोटो।

रायपुर (भाषा)। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीद में अब तक 53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की आवक हो चुकी है। वहीं धान की अवैध ब्रिकी और अवैध परिवहन के मामले में 102 वाहन और 38 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में अब तक 53 लाख 67 हजार 79 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विशेष अभियान 15 नवम्बर से शुरू हुआ था जो 31 जनवरी तक चलेगा।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में कृषि मण्डियों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं : मुख्यमंत्री

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के मुख्यालय में आज शाम तक संकलित आंकड़ों के अनुसार बस्तर (जगदलपुर) जिले की सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में अब तक 69 हजार 976 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं बिलासपुर जिले की सहकारी समितियों में दो लाख 41 हजार 713 मीट्रिक टन, रायपुर जिले की समितियों में तीन लाख 72 हजार 646 मीट्रिक टन और सरगुजा जिले की समितियों में 97 हजार 151 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

ये भी पढ़ें- भारी उत्पादन और कमजोर मांग से चीनी की कीमतों में गिरावट

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान धान की अवैध बिक्री और अवैध परिवहन में संलप्ति कोचियों-बिचौलियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान की अवैध बिक्री तथा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। धान की अवैध खरीद रोकने के लिए जिला प्रशासन, खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि उपज मण्डी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर संयुक्त दल गठित कर विशेष चौकसी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- टमाटर, प्याज के बाद अब लाल मिर्च होगी महंगी !

अधिकारियों ने बताया कि मण्डी अधिनियम 1972 के तहत अब तक राज्य में धान की अवैध खरीद एवं परिवहन में संलप्ति कोचियों-बिचौलियों के विरूद्ध 1218 प्रकरण दर्ज किए गए है और 38 हजार एक सौ क्विंटल धान जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध धान परिवहन में संलप्ति 102 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 14 राज्यों के 30 लोगों ने सीखा एलोवेरा से कैसे कमाएं और अधिक मुनाफा 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.