Rajasthan Election Result: अशोक गहलोत ने कहा- ये बड़ी जीत, कल कांग्रेस करेगी बैठक

Mithilesh DharMithilesh Dhar   11 Dec 2018 1:28 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Rajasthan Election Result: अशोक गहलोत ने कहा- ये बड़ी जीत, कल कांग्रेस करेगी बैठक

लखनऊ। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। लगभग सभी सीटों के रुझान आने लगे हैं। 200 विधानसभा वाले राजस्थान की 199 सीटों पर 7 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। फिलहाल कांग्रेस ने 58 सीटों पर जीत दर्ज की है और 40 पर बढ़त बनाए हुए है।

इस बार राजस्थान के चुनावी रण में कुल 4,74,79,402 मतदाताओं ने 2274 उम्मीदवारों की किस्मत को वोटिंग मशीन में कैद किया है। प्रदेश में 142 सीटें सामान्य, 34 सीटें अनुसूचित जाति और 25 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 72 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।


अशोक गहलोत ने निर्दलियों को साथ आने का न्योता दिया। गहलोत ने कहा, ''लोकतंत्र कहता है कि सबको मिलाकर चलो, विपक्ष की भूमिका का भी सम्मान होना चाहिए। हमारे अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह गुजरात के नरेंद्र मोदी और अमित शाह को किनारे किया पूरे देश ने देखा। इसके बाद से वो खड़े नहीं हो पा रहे हैं। बीजेपी मुद्दों का जवाब नहीं दे पा रही है।''

अशोक गहलोत ने कहा, ''यह एक बड़ी जीत है। हम 3 राज्यों में सरकार बना रहे हैं, इससे बेहतर क्‍या हो सकता है। राहुल गांधी ने गुजरात में मोदी और अमित शाह को जैसे संभाला, उसके बाद से ही कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और मोदी का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है।''

इसके बाद जयपुर में राजस्‍थान कांग्रेस के नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा, ''कल सुबह एक बैठक होगी। इसके बाद हम विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के विचार जानेंगे। फिर स्थिति से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। मुख्‍यमंत्री के नाम पर राष्ट्रपति नेतृत्व ही अंतिम निर्णय लेगा।''



   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.