राजीव गांधी को विकसित एवं आधुनिक भारत के लिए सदैव याद किया जाएगा : पायलट  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजीव गांधी को विकसित एवं आधुनिक भारत के लिए सदैव याद किया जाएगा : पायलट   राजीव गांधी का 74वीं जयंती।

जयपुर (भाषा)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत राजीव गाँधी की 74वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी को विकसित एवं आधुनिक भारत के लिए दिये गये योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को सम्मान पूर्वक याद करना और आज की युवा पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराना है।

पायलट ने कहा कि राजीव गांधी के निधन को 26 वर्ष से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन जनता आज भी उन्हें याद करती है क्योंकि वह ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ये भी पढ़ें:घर से बाहर निकलना चाहती हैं उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं, देख रहीं समाचार और जाती हैं ब्यूटी पार्लर

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतागण, मंत्री एवं कार्यकर्ता भले ही इतिहास के साथ छेड़-छाड़ करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हो, लेकिन उनके यह नापाक मनसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। क्योंकि नये-भारत के निर्माण एवं देश की जनता के कल्याण के लिए राजीव गांधी के योगदान को वह अपनी सत्ता का दुरुपयोग करके भले ही किताबो से मिटा दे, लेकिन जनता के दिलों से उसे कभी मिटा नहीं सकेंगे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.