झारखंड के दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर किया गैंग रेप
Sanjay Srivastava 7 Sep 2017 4:35 PM GMT

रांची (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी।
कुछ युवकों ने इस जोड़े को रास्ते में रोक लिया और लड़की के प्रेमी को बंधक बना कर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही। दुमका के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली है।
देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
दुमका पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।
Nitish kumar Ranchi रांची Jharkhand रघुवर दास raghuvar das झारखंड सामूहिक दुष्कर्म दुमका सामूहिक दुष्कर्म दुमका पुलिस झारखंड सरकार दुमका गैंग रेप झारखंड गैंग रेप Jharkhand Gang Rape Dumka Gang Rape Dumka Police Jharkhand Government Gangrape
Next Story
More Stories