कोर्ट में राम रहीम के वकील ने कहा, बाबा समाजसेवी हैं, जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोर्ट में राम रहीम के वकील ने कहा, बाबा समाजसेवी हैं, जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैंगुरमीत राम रहीम।

नई दिल्ली। रोहतक जेल में लगाई गई सीबीआई की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुना दी गई है। जज ने राम रहीम को साध्वी से रेप का दोषी ठहराते हुए राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही राम रहीम रोने लगा। जेल में बहस पूरी होने के बाद गुरमीत राम रहीम ने जज के सामने माफी मांगनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम को 10 साल का सश्रम कारावास

जेल सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की आंखों में आंसू आ गए। उसका शरीर थरथरा रहा था। वह बार-बार डेरा की ओर से किए गए अच्छे कामों की दुहाई दे रहा था। राम रहीम की कांपती हुई जुबान पर बस एक ही बात थी- 'क्षमा कर दें...हमने समाज के लिए काफी काम किया है।'

ये भी पढ़ें:- #RamRahim : “मुझे गर्व है मेरे पिता का बलिदान व्यर्थ नहीं गया”

सजा के ऐलान के बाद उनको जेल के कपड़े पहना दिए जाएंगे। बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंन जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए। वहीं अभियोजन पक्ष ने रेप के दोषी राम रहीम के लिए अधिकतम सजा की मांग की।

ये भी पढ़ें- राम रहीम रेप केस:: पढ़िए, वर्ष 2002 से लेकर अबतक का हर अपडेट

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.