महाराष्ट्र: रत्नागिरी में डैम टूटा, 6 लोगों की मौत, कई लापता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र: रत्नागिरी में डैम टूटा, 6 लोगों की मौत, कई लापता

रत्नागिरी में स्थित तिवरे डैम टूट गया है। इसकी वजह से डैम के नीचे बसे 7 गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, डैम के पास बने 12 घर इसमें बह गए। डैम टूटने से कई लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, अभी तक 6 शव बरामद किए गए हैं।

फिलहाल इलाके में राहत व बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अभी 17 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि डैम के पानी में बहे लोग निचले इलाके में मिल सकते हैं। अभी इस हादसे से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाय है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम इलाके में काम कर रही है।

महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश हो रही है। महाराष्‍ट्र के मुंबई, ठाणे और पुणे में कई लोगों की मौत भी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्‍ट्र में भारी बारिश की वजह से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.