रिलायंस जियो और सावन में हुआ करार, तैयार करेंगे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफार्म

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रिलायंस जियो और सावन में हुआ करार, तैयार करेंगे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफार्मसाभार: इंटरनेट।

रिलायंस कंपनी के जियो म्यूजिक (Jio Music) सर्विस और ऑनलाइन म्यूजिक सर्विस सावन (Saavn) के बीच करार हुआ है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर वैश्विक स्तर पर म्यूजिक प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 10.4 करोड़ डॉलर में सावन म्यूजिक ऐप की आंशिक हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।

यानी की दोनों कंपनियां मर्ज होगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दी है। कंपनी ने कहा कि सावन के साथ डील करते हुए हमें खुशी हो रही है।कंपनी ने आगे कहा कि इस करार से दोनों कंपनियां एक नई ऊंचाई तक पहुंचेगी। सावन के सीईओ ऋषि मल्होत्रा ने कहा कि लगभग 10 साल पहले हम ये सोच रहे थे कि एक म्यूजिक प्लेटफॉर्म तैयार किया जाना चाहिए, जो साउथ एशिया संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पेश कर सके। रिलायंस जियो के साथ हमारा करार इसे और ऊपर ले जाएगा व आसान बनाएगा।

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी उत्तर प्रदेश को देंगे 10 हजार करोड़ , हर गांव तक पहुंचेगा जियो

कि‍तनी होगी जि‍यो की हि‍स्‍सेदारी

रि‍लायंस इंडस्‍ट्री ने एक रिपोर्ट में कहा है कि‍ सावन के लि‍ए हुई कैश और स्‍टॉक डील के बाद मर्ज होने वाली कंपनी में रि‍लायंस जि‍यो की हि‍स्‍सेदारी 75 फीसदी होगी। वहीं, जि‍यो म्‍यूजि‍क की वैल्‍युएशन करीब 67 करोड़ डॉलर हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सावन के साथ इस साझेदारी की घोषणा करने में खुशी हो रही है। हम मानते हैं कि उनकी उच्च अनुभवी प्रबंधन टीम, जियो-सावन को एक बड़े नेटवर्क के विस्तार में सहायक होगी। जिससे भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार में हमारी नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करेगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.