उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई आरक्षण लिस्ट, बचे हुए जिलों की सूची आज आएगी

नगर निकायों के परिसीमन और नए निकाय बनने के बाद सूबे में 880 प्रधान पद कम हो गए हैं। वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव के दौरान 59,074 प्रधान चुने गए थे, इस बार 58,194 प्रधान पद पर ही वोट पड़ेंगे।

Ajay MishraAjay Mishra   3 March 2021 5:00 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई आरक्षण लिस्ट, बचे हुए जिलों की सूची आज आएगीउत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट 15 मार्च को जारी होगी।

लखनऊ/कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में इस साल अगले महीने में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य (वीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) और ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची कई जिलों ने जारी कर दी। जो जिले बच गए हैं, वह तीन मार्च को अंतिम दिन लिस्ट जारी करेंगे।

मंगलवार को यूपी के कई जिलों में सुबह से ही आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई, लेकिन कई जिलों में शाम को भी पांचों तरह के पदों की आरक्षण लिस्ट आई। शासन ने दो और तीन मार्च को सूची जारी करने को कहा था। तीन मार्च आखिरी तारीख है, कल तक पूरे प्रदेश में सूची जारी हो जाएगी। हालांकि शासन जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण सबसे पहले जारी कर चुका है। जिलों से बीडीसी, वीडीसी, प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और डीडीसी की सूची आई है।

परिसीमन के बाद 880 प्रधान पद कम हो गए

नगर निकायों के परिसीमन और नए निकाय बनने के बाद सूबे में 880 प्रधान पद कम हो गए हैं। वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव के दौरान 59,074 प्रधान चुने गए थे, इस बार 58,194 प्रधान पद पर ही वोट पड़ेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पदों की संख्या पिछले चुनाव में 744558 थी। अप्रैल में संभावित पंचायत चुनाव में संख्या 731813 पर ही वोट होंगे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 3120 वार्डों से 69 कम होकर 3051 हो चुके हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 75855 प्रत्याशी चुने जाएंगे।

सूबे के इन पदों का जारी हुआ आरक्षण

  1. 75 जिला पंचायत अध्यक्ष
  2. 826 ब्लॉक प्रमुख
  3. 58194 प्रधान
  4. 731813 ग्राम पंचायत सदस्य
  5. 75855 क्षेत्र पंचायत सदस्य
  6. 3051 जिला पंचायत सदस्य

कन्नौज जिले में ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण

  1. ब्लॉक आरक्षण
  2. कन्नौज अनुसूचित जाति
  3. छिबरामऊ पिछड़ा वर्ग
  4. तालग्राम महिला
  5. उमर्दा अनारक्षित
  6. सौरिख पिछड़ा वर्ग
  7. जलालाबाद अनुसूचित जाति महिला
  8. हसेरन पिछड़ा वर्ग महिला
  9. गुगरापुर अनारक्षित

कन्नौज के जिला पंचायत सदस्य पद के 28 वार्डों का आरक्षण

  • वार्ड-आरक्षण
  • वार्ड एक कन्नौज प्रथम भाग अनारक्षित
  • वार्ड दो कन्नौज द्वितीय भाग अनारक्षित
  • वार्ड तीन कन्नौज तृतीय भाग महिला
  • वार्ड चार कन्नौज चतुर्थ भाग ओबीसी महिला
  • वार्ड पांच जलालाबाद प्रथम अनारक्षित
  • वार्ड छह जलालाबाद द्वितीय महिला
  • वार्ड सात गुगरापुर प्रथम एससी महिला
  • वार्ड आठ गुगरापुर व तालग्राम आंशिक अनारक्षित
  • वार्ड नौ तालग्राम प्रथम भाग ओबीसी
  • वार्ड 10 तालग्राम द्वितीय भाग एससी महिला
  • वार्ड 11 तालग्राम तृतीय भाग अनुसूचित जाति
  • वार्ड 12 तालग्राम व छिबरामऊ आंशिक अनारक्षित
  • वार्ड 13 छिबरामऊ प्रथम भाग पिछड़ा वर्ग महिला
  • वार्ड 14 छिबरामऊ द्वितीय भाग पिछड़ा वर्ग
  • वार्ड 15 छिबरामऊ तृतीय भाग अनारक्षित
  • वार्ड 16 छिबरामऊ चतुर्थ भाग महिला
  • वार्ड 17 सौरिख प्रथम भाग अनारक्षित
  • वार्ड 18 सौरिख द्वितीय भाग अनारक्षित
  • वार्ड 19 सौरिख तृतीय भाग महिला
  • वार्ड 20 सौरिख व हसेरन आंशिक ओबीसी महिला
  • वार्ड 21 हसेरन प्रथम भाग अनारक्षित
  • वार्ड 22 हसेरन द्वितीय भाग महिला
  • वार्ड 23 उमर्दा प्रथम भाग एससी
  • वार्ड 24 उमर्दा द्वितीय भाग ओबीसी
  • वार्ड 25 उमर्दा तृतीय भाग एससी
  • वार्ड 26 उमर्दा चतुर्थ भाग एससी
  • वार्ड 27 उमर्दा पंचम भाग ओबीसी
  • वार्ड 28 उमर्दा छठवां भाग अनारक्षित

कन्नौज में 7538 पदों की आरक्षण देख, कई के मंसूबे फेल

यूपी के कन्नौज जनपद के 6327 ग्राम पंचायत सदस्य (वीडीसी), 676 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), 28 जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), ब्लॉक प्रमुख के आठ और प्रधान के 499 कुल 7530 पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मिश्र ने बताया कि चार से आठ मार्च तक सभी पदों पर आपत्तियां मांगी गई हैं। जिनको लगता है कि किसी पद का आरक्षण बदलना चाहिए या नियम विरुद्ध हुआ है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है। शासनादेश के तहत नौ मार्च को सभी आपत्तियों को एकत्र कर 10 से 12 मार्च तक डीएम की अध्यक्षता वाली समिति परीक्षण व निस्तारण करेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में पंचायत चुनावों के लिए बड़ा बदलाव, एक ही मतपेटी में पड़ेंगे चारों पदों के वोट

13 से 14 मार्च तक सभी पदों के आरक्षण की अंतिम सूची सूबे में प्रकाशित कर दी जाएगी। 15 मार्च को सभी जिले निदेशालय को रिपोर्ट करेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जो आरक्षण की कवायद चल रही है, उसमें डीएम, सीडीओ, एएमए जिला पंचायत व डीपीआरओ शामिल हैं। हालांकि सूची पर हस्ताक्षर एडीओ पंचायत व बीडीओ के भी हो रहे हैं।

Updating...

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.