साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे पर विवादित बयान के लिए मांगी माफी

गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के कुछ ही घंटो बाद भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे पर विवादित बयान के लिए मांगी माफी

लखनऊ। गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के कुछ ही घंटो बाद भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया। साध्वी प्रज्ञा ने अपने इस बयान को निजी बताते हुए माफी मांग ली और आगे से इस मुद्दे पर पार्टी लाइन के मुताबिक चलने की भी बात कही है।

गोडसे पर बयान देकर साध्वी प्रज्ञा ने पूरे देश में अपनी किरकिरी करा ली। बीजेपी ने भी साध्वी के इस बयान को निजी बताते हुए तुरंत उससे दूरी बना ली। विपक्ष साध्वी प्रज्ञा पर इस बयान को लेकर लगातार हमलावर है। विपक्षी नेताओं ने साध्वी प्रज्ञा के इस बयान को देशद्रोह तक करार दिया है।

एमपी बीजेपी संगठन डैमेज कंट्रोल करने में लगा

साध्वी प्रज्ञा के बयान देने के तुरंत बाद मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन डैमेज कंट्रोल करने में लग गया। एमपी बीजेपी उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने गुरूवार रात एक विडियो जारी किया जिसमें प्रज्ञा अपना पक्ष रखते हुए कह रही हैं कि ये मेरा निजी बयान था। मैं रोड शो कर रही थी। इस दौरान मुझसे भगवा आतंकवाद के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर केवल मैने त्वरित जवाब दिया।

साध्वी प्रज्ञा इस विडियो में ये भी कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मैं गांधी जी का बेहद सम्मान करती हूं। गांधी जी ने देश के लिए जो किया उसे भूलाया नहीं जा सकता है। बीजेपी की निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते आगे से जो पार्टी लाइन उस पर ही चलूंगी।



ये भी पढें-साध्वी प्रज्ञा के बयान पर भाजपा की सफाई: 'हेमंत करकरे को हमेशा शहीद माना'

रोड शो के दौरान दिया था विवादित बयान

गुरूवार को देवास लोकसभा सीट पर 19 मई को होने वाले मतदान के लिए साध्वी प्रज्ञा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में रोड शो कर रही थी। रोड शो के दौरान ही कमल हसन की ओर से गोडसे को आतंकवादी बोलने पर एक न्यूज चैनल के सवाल पर जवाब देते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा था नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले पहले खुद के अंदर झांक कर देखे।



विवादित बयान देने का पहले भी रहा है इतिहास

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान देने के मामले में इससे पहले भी एक इतिहास रहा है। इससे पहले भी साध्वी ने विवादित ढांचा और हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा 72 घंटे का बैन भी लगाया था।

(भाषा से इनपुट)

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.