जमानत पर छूटी साध्वी प्रज्ञा का बयान, एटीएस ने मुझे शारीरिक मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जमानत पर छूटी साध्वी प्रज्ञा का बयान, एटीएस ने मुझे शारीरिक मानसिक तौर पर प्रताड़ित कियाजमानत मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करतीं साध्वी प्रज्ञा

भोपाल। जमानत पर रिहा हुई 2008 मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस और कांग्रेस के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि आजाद भारत में शायद ही किसी महिला के साथ इतना बुरा बर्ताव किया गया होगा।

साध्वी प्रज्ञा को आज ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस और यूपीए सरकार ने ईजाद किया था, जिसके तहत मुझे फंसाया गया था।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में शायद ही किसी स्त्री को इतना प्रताड़ित किया गया होगा। मुझे एटीएस जबर्दस्ती सूरत से उठाकर मुंबई लाई थी। मेरे फेफड़ों की झिल्लियां फट गई थीं। अभी आरोपों से आधी मुक्त हुई हूं। मैंने 9 साल लंबा अन्याय झेला है। साध्वी प्रज्ञा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने मुझे मरवाने की कोशिश की।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.