100 दिन में 10,000 किलोमीटर दौड़ कर रचा इतिहास

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
100 दिन में 10,000 किलोमीटर दौड़ कर रचा इतिहाससमीर ने 100 दिन तक रोज 100 किलोमीटर की दौड़ लगाई।

लखनऊ। रविवार का दिन मुंबई के लिये खास रहा। मध्यप्रदेश के समीर सिंह ने रविवार को मुंबई में इतिहास रच दिया। समीर दुनिया के इकलौते ऐसे शख्स बन गए जिन्होंने 100 दिन तक रोज 100 किलोमीटर की दौड़ लगाई और कुल 10 हजार किलोमीटर दौड़े। 42 वर्षीय समीर ने 29 अप्रेल से दौड़ना शुरू किया था।

रविवार को 100 वें दिन तक हर रोज वो 100 किलोमीटर तक दौड़े। बतादें कि चोट लगने के कारण समीर को एक दिन के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस दिन वो केवल 50 किलोमीटर ही दौड़ पाये थे। समीर ने बताया, "मैं बचपन में मंदसौर के अपने कान्याखेड़ा गांव में दोस्तों को छेड़कर भागता था तो कोई पकड़ नहीं पाता था। तभी अंदाजा हो गया था कि दौड़ने के लिए पैदा हुआ हूं।"

ये भी पढ़ें- माहवारी : पुरुषों के लिए भी समझना जरुरी है महिलाएं किस दर्द से गुजरती हैं...

बतौर समीर, "2004-05 में मुंबई मैराथन में पहली बार दौड़ा तो मैराथन शब्द सुना भी नहीं था। पता चला अच्छे पैसे मिलते हैं, तो मुंबई चला आया। 2008 में केन्या के रेसर को देखा तो लगा उन्हें हराना नामुमकिन है। तब रेस की दूरी बढ़ाने का फैसला किया। फिर अमेरिका की सेल्फ ट्रांसेंडेंस 3100 माइल रेस के बारे में पता चला। ट्रांसेंडेंस 3100 माइल रेस में 52 दिनों में 3100 मील, यानी 4988.9 किलोमीटर दौड़ते हैं।

मैंने तय किया कि इससे दोगुना दौड़ना है। पिछले साल 100 दिन में 10 हजार किलोमीटर दौड़ने की प्लानिंग की और अपने गुरु इस्कॉन टेंपल के राधिका कन्हाई प्रभु जी के पास गया। उन्होंने वृंदावन जाने को कहा और बोले कि वहां रुकने-खाने का इंतजाम हो जाएगा।" समीर ने बताया, "मैं नवंबर 2016 में वृंदावन चला गया था।

ये भी पढ़ें- जानलेवा गलघोंटू बीमारी से पशुओं को बचाएं

शुरुआत में 10 किलोमीटर दौड़कर शहर के राउंड से होते हुए फिर राधाकुंड तक 21 किलोमीटर, वहां से गोवर्धन का 24 किलोमीटर का राउंड और फिर 21 किलोमीटर की वापसी। यानी रोज 75 किलोमीटर की दौड़ होने लगी। पहले हफ्ते में दो-तीन दिन और बाद में हफ्ते में 6 दिन तक बढ़ा लिया। यह सिलसिला इस साल 22 मार्च तक चला फिर मुंबई लौट आया। आखिरकार 29 अप्रैल को दौड़ शुरू कर दी और आज पूरी भी कर ली।"

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.