पाकिस्तान में विस्फोट से सात पुलिस कर्मियों की मौत, 22 घायल     

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तान में विस्फोट से सात पुलिस कर्मियों की मौत, 22 घायल     पाकिस्तान ब्लास्ट में 7 पुलिसकर्मी मारे गए।

कराची (भाषा)। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डॉन न्यूज की खबर में बताया गया है कि पुलिस का एक वाहन 35 पुलिसकर्मियों को लेकर क्वेटा सिब्बी रोड पर सरियाब मिल इलाके से गुजर रहा था। शुरुआती खबरों के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने उसी दौरान सड़क के किनारे बम विस्फोट होने का दावा किया। क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वासिम बेग ने सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल की आपात सेवा इकाई में लाया गया है।

बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए मौतों की पुष्टि की। 22 घायलों का क्वेटा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:एक बार फिर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

गृह मंत्री ने कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। इस लड़ाई में बलूचिस्तान आगे है. जब तक इलाके में एक भी आतंकवादी है, तब तक हम नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा यह कायरतापूर्ण हमला हमारे सुरक्षा बलों को अपने दायित्व का निर्वाह करने से रोक नहीं सकेगा।

ये भी पढ़ें:फीफा ने पाकिस्तान फुटबाल संघ को निलंबित किया

ये भी पढ़ें:में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.