जूते पर थूक चाटने को मजबूर करने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जूते पर थूक चाटने को मजबूर करने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशीआत्महत्या।

मुंबई (भाषा)। चार व्यक्तियों द्वारा हमला किये जाने और इनमें से एक आरोपी के जूते पर थूक चाटने के लिए मजबूर किये जाने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यहां खुदकुशी कर ली।

एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात में दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में एक बाजार के नजदीक चार लोगों ने कासिम शेख पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान एक आरोपी ने अपने जूते पर थूक दिया और शेख को इसे चाटने को मजबूर किया।

ये भी पढ़ें- देश के कई हिस्सों में दूसरे दिन भी बारिश जारी, अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि होने की आशंका

अधिकारी ने बताया कि शेख ने हमलावरों के चंगुल से खुद को छुड़ाया। लेकिन अपमान का बोझ सहन नहीं कर पाने के कारण उसने शनिवार सुबह में कफ परेड इलाके में स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शेख के घर से एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने चारों हमलावरों का नाम लिया और इस कदम के लिए उन्हें जम्मिेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी के कई इलाकों में ओलावृष्टि, अगले दो दिन हो सकती है बारिश

अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने इस्माईल शेख (47 वर्ष), अकबर शेख (35 वर्ष), करिया पावसे (35 वर्ष) और अफजल कुरैशी (44 वर्षा) को शनिवार को शाम में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की एक जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसान ने सोशल मीडिया ज़ाहिर किया अपना गुस्सा

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.