बिहार: सड़क किनारे टहल रहीं दो बहनों का आठ लोगों ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार: सड़क किनारे टहल रहीं दो बहनों का आठ लोगों ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

लखनऊ। बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में सड़क किनारे टहल रही दो सगी बहनों के गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। शुक्रवार को पीड़ित बहनों में से एक महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना सीतामढ़ी जिले के कन्‍हौली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात की है। दोनों बहनें घर पर अकेली थीं। इनके पिता पंजाब में धान की रोपनी करने गए थे। रात में करीब 8.30 बजे वह अपनी बहन के साथ दरवाजे पर टहल रही थी।

इसी बीच गांव की ही रहने वाली एक महिला सुनयना वहां आई और उनसे बोली की टहलने चाले। इसके बाद तीनों घर से करीब आधा कीलोमीटर दूर गईं। वहां आठ लड़के पहले से मौजूद थे। इन लड़कों को देखने के बाद सुनयना वहां से भाग गई और सभी लड़के दोनों बहनों के पास आ गए और बंदूक के बल पर सुनसान जगह ले गए। यहां लड़कों ने गैंगरेप किया और मोबाइल में गैंगरेप का विडियो भी बना लिया।

प्राथमिकी में गांव के ही कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, राजू कुमार, परशुराम कुमार और गोविंद कुमार को आरोपित किया गया है। साथ ही सुनयना का नाम भी शामिल है। पुलिस ने महिला समेत सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.