सिविल ड्रेस में एसपी ने गांजा बेचते पांच को दबोचा  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सिविल ड्रेस में एसपी ने गांजा बेचते पांच को दबोचा  फाइल फोटो। साभार इंटरनेट

पूर्णिया (भाषा)। बिहार के पूर्णिया जिले में आज सादे लिबास में अवैध मादक पदार्थ बेचते 5 लोगों को रंगे हाथे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी पूर्णिया शहर में चोरीछिपे गांजा बेचने की गुप्त सूचना पर सादे कपड़ों में एक बाइक पर सवार होकर हेल्मेट पहने कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने एक ट्राई साइकिल पर बैठकर गांजा बेच रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को गांजा बेचते गिरफ्तार भी कर लिया।

ये भी पढ़ें : केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न स्थानों से गांजा की अवैध तस्करी में लगे चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्वाई के दौरान कुल चार किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन नशाबंदी के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.