जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर अबु दुजाना व आरिफ लालिहारी ढेर  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   1 Aug 2017 2:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर अबु दुजाना व आरिफ लालिहारी ढेर  जम्मू एवं कश्मीर में तैनात सुरक्षा कर्मी।

श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अबु दुजाना मारा गया। जिसके सिर पर 15 लाख रुपए का ईनाम था। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने अबु दुजाना के मारे जाने को एक 'बड़ी उपलब्धि' बताया। पुलिस के मुताबिक, वह लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था और 2012 से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय था।

पुलिस ने ट्वीट किया, "पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि।" पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टीस्तान क्षेत्र का रहने वाला दुजाना भारतीय सुरक्षा बलों पर किए गए कई हमलों के लिए जिम्मेदार था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अबु दुजाना और लालिहारी का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है और दक्षिण कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक बड़ी क्षति है।"

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हकीरपुरा गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी आरिफ लालिहारी भी मारा गया।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तड़के करीब तीन बजे गांव को घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, "अभियान अब भी जारी है।"

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अधिकारियों ने साथ ही बताया कि शव बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुठभेड़ में गांव के दो घरों को भी क्षति पहुंची है, हालांकि किसी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुजाना, सुरक्षा बलों पर किए गए तीन दर्जन से भी अधिक हमलों में वांछित था। उसके सर पर 15 लाख रुपए का नाम भी था। अधिकारियों ने कहा कि दुजाना का शव बरामद किए जाने और उसकी पहचान होने के बाद आतंकवाद रोधी अभियानों में सुरक्षा बलों की यह सबसे बड़ी सफलता होगी।

इसी बीच, दुजाना की मौत की खबर फैलने के बाद सुरक्षा बलों और पत्थरबाजों के बीच झड़पें शुरू हो गईं। गोलियों से घायल हुए तीन प्रदर्शनकारियों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है और कई अन्य पेलेट गन से घायल हुए हैं।

प्रशासन ने दक्षिणी कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। साथ ही जम्मू क्षेत्र के बनिहाल शहर और कश्मीर घाटी के बारामूला के बीच रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.