सुरेश प्रभु नहीं रहेंगे रेल मंत्री, कर्मचारियों को कहा शुक्रिया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सुरेश प्रभु नहीं रहेंगे रेल मंत्री, कर्मचारियों को कहा शुक्रियासुरेश प्रभु

नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु की विदाई पर पूरी तरह मुहर लग चुकी है। अटकलें तो काफी वक्त से लगाई जा रही थीं कि वो जा सकते हैं। बीते दिनों एक के बाद एक चार हादसों के बाद से ही इस बारे में कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें रुकने के लिए कहा है।

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर एक अहम जानकारी दी है। सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय छोड़ दिया है और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रेलवे के 13 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को धन्यवाद। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से गुडबाय कहा है।

ये भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट : प्रधान, गोयल, निर्मला और नकवी बने कैबिनेट मंत्री, नौ नए चेहरे राज्य मंत्री बने

मोदी मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह को घंटा भर भी नहीं बीता कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर ये साफ कर दिया कि वो अब रेल मंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने रेल कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि वो इन यादों को हमेशा सहेज कर रखेंगे।

सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय की कमान नवंबर 2014 में संभाली थी। उससे पहले सदानंद गौड़ा रेलमंत्री थे। बीते कुछ महीनों में रेल हादसों के बाद सुरेश प्रभु की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे और अब उन्होंने खुद साफ कर दिया कि वो जा रहे हैं। हालांकि, अभी ये खबर आने में कुछ ही वक्त और लगेगा कि उनकी जगह कौन रेलमंत्री का पदभार संभालेगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.