सुरेश रैना ने निर्धन महिलाओं के लिए फाउंडेशन शुरू किया  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सुरेश रैना ने निर्धन महिलाओं के लिए फाउंडेशन शुरू किया  सुरेश रैना। 

नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने देश की निर्धन माताओं की मदद के लिये एक फाउंडेशन शुरू किया है। रैना और उनकी पत्नी प्रियंका ने अपनी बेटी ग्रेशिया के जन्मदिन पर यह ऐलान किया। रैना ने कहा ‘‘यह हमारे लिये बहुत खास है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर इसका ऐलान करना और भी खास है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मेरी पत्नी इस पर काम कर रही थी और उसने इसके लिए काफी प्रयास किया है। मैं पूरी तरह से उसकी इस पहल के साथ हूं।''

ये भी पढ़ें: प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने डॉ. दिनेश शर्मा से मिले सुरेश रैना

उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन के जरिये हम महिलाओं और बच्चों के जीवन में उजाले की किरण लेकर आयेंगे। इसकी जानकारी क्रिकेटर रैना ने ट्वीट करके भी अपने प्रशंसकों के साथ भी साझा की। वहीं प्रियंका भी बेटी के जन्मदिन पर जरूरतमंद महिलाओं के लिए इस तरह की संस्था शुरू होने से उत्साहित हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.