पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर मांगे थे सबूत, इस बार विपक्ष ने किया स्वागत

भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की सर्जिकल स्ट्राइक। लगभग सभी विपक्षी नेताओं ने किया स्वागत, कहा सेना पर गर्व है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर मांगे थे सबूत, इस बार विपक्ष ने किया स्वागत

लखनऊ। भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी 2019 की सुबह तड़के 3 बजे पाक आधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक की। भारत के सुरक्षा विशेषज्ञ अजित डोभाल से भारतीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद विदेश सचिव विजय के गोखले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। 5 मिनट की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सिर्फ जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय वायुसेना ने सुबह 3 बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हवाई हमले किए और जैश के कई ठिकानों को ध्वस्त किया।

उरी हमले के बाद जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी तो विपक्ष ने इसके सबूत मांगे थे, सरकार पर सवाल उठाए थे लेकिन इस बार स्ट्राइक का स्वागत किया है। लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने ट्वीट कर इस सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया। पुलवामा हमले के तुरन्त बाद भी विपक्ष ने कहा था कि वो सरकार और भारतीय सेना के साथ हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सेना को सैल्यूट करने की बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वो भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करते हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सेना को बधाई देते हुए कहा कि वो भारतीय आर्मी को सैल्यूट करते हैं।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी हमले का समर्थन किया।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए लिखा, "जैश आतंकियों आदि के खिलाफ पीओके में घुसकर भारतीय वायुसेना के बहादुर जाँबाज़ों की साहसिक कार्रवाई को सलाम व सम्मान। काश हमारी सेना को फ्री हैण्ड बीजेपी की सरकार पहले दे देती तो बेहतर होता।"


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भारतीय वायु सेना के लिए लिखा कि वो एमेज़िंग फाइटर्स हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए सरकार और सेना को बधाई दी।

तो वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जय हिन्द लिखा।

किरण बेदी ने स्ट्राइक का समर्थन करते हुए कहा कि ये आतंकवाद के खिलाफ हुआ हमला है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी समर्थन करते हुए सेना को बधाई दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा कि लड़के अच्छा खेले।

गौतम गंभीर ने भी सेना के समर्थन में ट्वीट किया।

मशहूर अभिनेता कमल हसन ने लिखा कि देश को भारतीय सेना पर गर्व है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सेना का समर्थन करते हुए लिखा कि वो सेना को सैल्यूट करती हैं।

उरी में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' में लीड किरदार निभाने वाले विक्की कौशल ने भारतीय सेना को बधाई भरा ट्वीट किया।

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन में ट्वीट किया।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय सेना का समर्थन करते हुए लिखा कि, "हमारी अच्छाई को हमारी कमज़ोरी नहीं समझना चाहिए।"




    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.