अरूणाचल प्रदेश में शिक्षकों ने की ये शर्मनाक हरकत, छात्राओं के उतरवाए कपड़ें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अरूणाचल प्रदेश में शिक्षकों ने की ये शर्मनाक हरकत, छात्राओं के उतरवाए कपड़ेंप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। अरूणाचल प्रदेश के एक गर्ल्स स्कूल में 88 छात्राओं के कपड़े उतरवाने का गंभीर आरोप तीन शिक्षकों पर लगा है। इन छात्राओं के पास से कागज मिला था जिस पर प्रधानाध्यापक और एक छात्रा के खिलाफ अश्लील शब्द लिखे थे।

उस कागज को ढूंढने के लिये ही ऐसा किया गया था। जिन 88 लड़कियों की तलाशी के नाम पर कपड़े उतरवाए गए वे सभी छठी और आठवीं क्लास की बताई जा रही हैं। यह घटना 23 नवंबर को हुई थी लेकिन मामला 27 नवंबर को सामने आया। इसी दिन लड़कियों ने ऑल सगाली स्टूडेंट यूनियन (छात्र संगठन) को घटना के बारे में बताया था। छात्र संगठन ने ही पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें- मीना मंच का 13 वर्ष का छात्र अब तक 189 बच्चों में जगा चुका है शिक्षा की अलख

पुलिस ने बताया कि पापुम पारे जिला में तनी हप्पा (न्यू सागली) स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छठी और सातवीं कक्षा की 88 छात्राओं को 23 नवंबर को इस अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.