गणतंत्र दिवस पर एक नहीं बल्कि दस मुख्य अतिथि होंगे : मोदी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गणतंत्र दिवस पर एक नहीं बल्कि दस मुख्य अतिथि होंगे : मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस साल के अपने आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में सभी दस आसियान देशों के नेता मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ''मेरे प्यारे देशवासियों, 26 जनवरी हमारे लिए एक ऐतिहासिक-पर्व है। लेकिन इस वर्ष 26 जनवरी 2018 का दिन, विशेष रुप से याद रखा जायेगा। इस वर्ष गणतंत्र-दिवस समारोह के लिए सभी दस आसियान देशों के नेता मुख्य-अतिथि के रुप में भारत आयेंगे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश : 2018 में शिवराज की राह में किसानों की नाराजगी बन सकती है रोड़ा ?

मोदी ने कहा, ''गणतंत्र-दिवस पर इस बार एक नहीं बल्कि दस मुख्य अतिथि होंगे। ऐसा भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। 2017, आसियान के देश और भारत, दोनों के लिए खास रहा है।

उन्होंने कहा, ''आसियान ने 2017 में अपने 50 वर्ष पूरे किये और 2017 में ही आसियान के साथ भारत की साझेदारी के 25 वर्ष भी पूरे हुए हैं। 26 जनवरी को विश्व के 10 देशों के इन महान नेताओं का एक साथ शरीक होना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें- राजनीति में आ रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.