जम्मू कश्मीर : अमरनाथ यात्रियों पर बड़ा आतंकी हमला, 6 तीर्थयात्रियों की मौत की ख़बर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू कश्मीर : अमरनाथ यात्रियों  पर बड़ा  आतंकी हमला, 6 तीर्थयात्रियों की मौत की ख़बरफाइल फोटो।

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ है। इसमें छह तीर्थयात्रियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कयी तीर्थयात्री घायल हैं। आतंकियों ने पुलिस बल को भी निशाना बनाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग जगहों पर अनंतनाग जिले में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया है।

अमरनाथ तीर्थ स्थल।

ये भी पढ़ें : कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा की। उन्‍होंने इसे बेहद दुखद समाचार बताया। उन्होंने कहा कि 'इस प्रकार के हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है और घायलों के लिए मैं दुआ करता हूं।' कुमार विश्वास समेत कयी अन्य नेताओं ने भी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

अमरनाथ यात्रा से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इस संबंध में सरकार व सेना को आगाह किया था। जानकारों के अनुसार विगत वर्ष हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही घाटी में हालात खराब हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान ही वानी की पहली बरसी भी थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.