“ रबी फसलों का एमएसपी डेढ़ गुना नहीं हुआ तो होगा आंदोलन ”

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
“ रबी फसलों का एमएसपी डेढ़ गुना नहीं हुआ तो होगा आंदोलन ”सरकार को घेरने की तैयारी में राजद।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार किसानों को उनकी रबी फसलों की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा को लागू करने में विफल रही तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने पटना में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को यह सुनश्चिति करना चाहिए कि किसानों को उनकी 'रबी' फसलों पर लागत से 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो उनकी पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी।

ये भी पढ़ें- किसानों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपए की बाजार गारंटी योजना !

मनोज का इशारा गत एक फरवरी को 2018-19 का आम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वत्ति मंत्री अरुण जेटली की घोषणा की ओर था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल में बिहार में कानून -व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होने का आरोप लगाते हुए मनोज ने कहा कि राज्य में शाम को 7 बजे के बाद लोगों को घरों से निकलने में दहशत महसूस होती है।

बेगूसराय जिला के बखरी निवासी पार्टी के विधायक उपेंद्र पासवान के आवास पर गत 2 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना का हवाला देते हुए मनोज ने कहा कि इस हमले के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बिहार की प्रस्तावित 10 दिन की यात्रा का जिक्र करते हुए मनोज ने कहा कि उनकी यात्रा से मुख्यमंत्री के राजनैतिक अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। मनोज ने दावा कि आने वाले दिनों बिहार में जदयू नाम की कोई चीज नहीं बचेगी। बिहार में दो ही ध्रुव है। एक संघ की विचारधारा को मानने वाला तथा दूसरा प्रगतिशील लोगों का।

ये भी पढ़ें- “ सभी फसलों को एमएसपी के दायरे में लाना टेढ़ी खीर ”

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.