कर्नाटक के तर्ज पर गोवा में शुरू होगी दो पहिया एंबुलेंस सेवा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कर्नाटक के तर्ज पर  गोवा में  शुरू होगी दो पहिया एंबुलेंस सेवादो पहिया एंबुलेंस।

पणजी (भाषा)। गोवा के पर्यटन क्षेत्र में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गोवा स्वास्थ्य विभाग दो पहिया एंबुलेंस सेवा शुरु करने की योजना बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के अनुसार पैरा चिकित्सक इस दो-पहिया एंबुलेंस को चलाएंगे, जो किसी भी दुर्घटना स्थल पर रिकार्ड समय में पहुंच जाएगा। राज्य में ‘108' एंबुलेंस सेवा की हाल में समीक्षा करने के बाद राणे ने पीटीआई भाषा को बताया कि मरीज को स्थिर करने के सभी उपकरण एंबुलेंस पर मौजूद होंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने बताया कि इस तरह की एंबुलेंस सर्विस पहले से ही कर्नाटक में काम कर रहा है, गोवा ऐसा करनेवाला दूसरा राज्य होगा। राणे ने बताया, ‘‘22 एंबुलेंस जुलाई में प्राप्त किए जाएंगे और इन्हें तत्काल सेवा के लिए भेज दिया जाएगा।'' उन्होंने बताया, ‘‘मरीज को स्थिर करने के लिए इस एंबुलेंस पर जरूरत की ऑक्सीजन सिलेंडर और इंजेक्शन उपलब्ध होंगे।'' इसके अलावा 10 नए एंबुलेंस (चार पहिया) भी आएगा और इनमें हृदया घात से पीड़ित लोगों को स्थिर करने के लिए जरूरी उपकरण होंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.