गुजरात बोर्ड में टाॅप करके ये बच्चा चल पड़ा आध्यात्म की ओर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गुजरात बोर्ड में टाॅप करके ये बच्चा चल पड़ा आध्यात्म की ओरवार्शिल शाह

लखनऊ। पढ़ाई के क्षेत्र में अपने साथियों को पीछे करके 12वीं के छात्र वार्शिल शाह ने गुजरात बोर्ड में 99.9 प्रतिशत अंक हासिल किये। वार्शिल की इस सफलता पर उनके माता पिता, स्कूल के शिक्षक व उनके साथी सभी उनको बधाई देने उनके घर आ रहे थे। लेकिन वार्शिल ने अचानक एक ऐसी घोषणा कर डाली जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। वार्शिल ने बताया अब मुझे उच्च शिक्षा लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है और मै अब जैन भिक्षु बनना पसंद करूंगा। आपको बता दें, अहमदाबाद के 17 साल के वार्शिल शाह उस सुर्खियों में आए जब उन्होने गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप कर दिया।

जिस उम्र में बच्चे अपने भविष्य के लिये फैसले लेते है उस उम्र में वार्शिल जैन भिक्षु बनने की बात लोगों को हैरान कर रही थी। वार्शिल ने इसके लिये कल का दिन भी मुकर्रर कर दिया है। परिजनों ने बताया दीक्षा कार्यक्रम गांधीनगर में आयोजित किया जायेगा। बताते चलें, बीती 27 मई को गुजरात बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आया था जिसमें वार्शिल ने टॉप किया था।

ये भी पढ़ें- 124 साल पहले आज के दिन हुई थी वो घटना, जिसने बैरिस्टर मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बना दिया

जहां एक ओर वार्शिल के इस फैसले ने लोगों को आश्चर्य में डाल रखा है वहीं दूसरी ओर उनके परिवार वाले वार्शिल के इस फैसले से खुश है। वार्शिल का जैन धर्म के प्रति रूझान का एक कारण उनके परिवार का जैन धर्म के प्रति अनुयायी होना है। ये जानकर आपको हैरानी होगी वार्शिल के घर में फ्रिज, टी.वी नहीं है और बिजली का इस्तेमाल भी नाम मात्र ही किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक वार्शिल तीन साल पहले मुनि श्री कल्याण रत्न विजय जी के संपर्क में आया था। उनके संपर्क में आने के बाद से उसका ध्‍यान आध्यात्म की ओर मुड़ा। वार्शिल दीक्षा लेने के लिए काफी समय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी होने का इंतजार कर रहा था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.