रेत से नहाकर यमुना को बचाने की लगाई गुहार

Shrinkhala PandeyShrinkhala Pandey   4 Jun 2017 7:27 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रेत से नहाकर यमुना को बचाने की लगाई गुहारफोटो: इंटरनेट

लखनऊ। ‘यमुना के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो। यमुना को पानी दो’ के नारे लगाते हुए आज रिवर कनेक्ट के सदस्यों ने यमुना के हाथी घाट पर रेत से नहाकर विरोध प्रदर्शन जताया।

रिवर कनेक्ट अभियान के ब्रज खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य दशहरा से पूर्व यमुना के हाथी घाट पर जुटे। यमुना की गंदगी किनारों पर जमे कचरे और सूखते पानी को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि सरकारें सो गई हैं। किसी को कोई मतलब नहीं है। यमुना की स्थिति दिन व दिन और भी बदत्तर होती जा रही है और इस पर कोई ऐक्शन नहीं लिया जा रहा।

सामने रखीं ये मांगें---

रिवर कनेक्ट अभियान के सदस्यों की मांग है कि आगरा में बैराज मिले, जिससे यमुना में पानी रहे। जब तक बैराज नहीं बनता, तब तक यमुना की स्थिति में कोई सुधार नहीं आएगा। सदस्यों ने बताया कि ताजमहल को बचाने के लिए भी यमुना में पानी की आवश्यकता है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.