आदिवासी डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Diti BajpaiDiti Bajpai   29 May 2019 6:31 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आदिवासी डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

मुबंई। महिला चिकित्सक पायल तडवी पर जातिगत टिप्पणी कर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में दो और चिकित्सकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बीते मंगलवार रात को भक्ति मेहरा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉक्टरों के नाम भक्ति मेहरा, हेमा आहूजा और अंकिता खंडेलवाल हैं।



यह भी पढ़ें- आदिवासी डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'अहूजा और खंडेलवाल को बुधवार तड़के मध्य मुंबई की आग्रीपाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया।' उन्होंने बताया कि उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।'

26 वर्षीय पायल तड़वी ने पिछले बुधवार ने अपने कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि साथी डॉक्टर उसे ताने मारते थे और जातिगत टिप्पणियां करते थे क्योंकि वह अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखती थी। 'वंचित बहुजन अघाडी और अन्य दलित एवं आदिवासी संगठनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- मुंबई में रहने वाले तेंदुए अजूबा की अनोखी कहानी

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.