हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने को लेकर भीम सेना के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने को लेकर भीम सेना के दो कार्यकर्ता गिरफ्तारभीम सेना।

मुजफ्फरनगर (भाषा)। हिंदू देवी -देवताओं का कथित तौर पर अपमान करने को लेकर दलित संगठन भीम सेना के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। यह घटना मंसूरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नौना गाँव की है।

सर्किल ऑफिसर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने भीम सेना के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। मान सिंह नाम के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने यह कार्वाई की। सिंह ने आरोप लगाया था कि लोकेश कटारिया के नेतृत्व में भीम सेना के कार्यकर्ता उसके घर में घुसे और हिंदु देवी-देवताओं का अपमान किया। पुलिस ने बताया कि इस बाबत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- तो क्या राजनीतिक फायदे के लिए होते हैं जातीय दंगे ?

इससे पहले भीम सेना का नाम सहारानपुर हिंसा भड़काने में पिछले वर्ष अप्रैल महीने में सामने आया था, जब सड़क दूधली में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने को लेकर ठाकुर और दलित आपस में भिड़ गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में पथराव हुआ था।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर: सांप्रदायिक दंगे के बाद शहर में बहुत कुछ बदल गया

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.