सीमापार से तीसरे दिन पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो की मौत

Karan Pal SinghKaran Pal Singh   13 May 2017 7:59 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सीमापार से तीसरे दिन पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो की मौतभारत-पाकिस्तान सीमा पर मुस्तैदी से तैनात जवान।

रिपोर्ट - अमित शर्मा

श्रीनगर। सीमा पर फैले तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और दो भारतीय नागरिकों की जान ले ली। इनके अलावा तीन नागरिक घायल भी हुए हैं। भारी फायरिंग के बीच फिलहाल स्थानीय लोगों को वहां से सुरक्षित हटाने का काम भी रोकना पड़ गया है।

दो की मौत, तीन घायल

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने भारी संख्या में मोर्टार दागे जिसका शिकार दो भारतीय नागरिक बने। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पाकिस्तान लगातार तोड़ रहा है सीजफायर

बीते तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने जम्मू जिले के अरनिया में अंतराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग की थी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बाड़ पर काम कर रहे भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद भारत की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। इसके पहले बुधवार और गुरुवार को भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी के चलते ही सीमा पर स्कूलों पर बंद करा दिया गया था और स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया था।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों की हुई थी हत्या

पिछले दिनों लाइन ऑफ कंट्रोल के पास पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के बाद उनके शव के साथ पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई बर्बरता के चलते सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है जिसका खामियाजा सीमा के पास बसे गांवों में रहने वाले लोगों को भी उठाना पड़ रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.