सेना और पुलिस पर पत्थरबाज़ी करो ... रोज़ मिलेंगे 1000 रुपए, मना किया तो मारे जाओगे, देखिए वीडियो

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सेना और पुलिस पर पत्थरबाज़ी करो ... रोज़ मिलेंगे 1000 रुपए, मना किया तो मारे जाओगे, देखिए वीडियोप्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर। एक दिन पहले कश्मीर से ख़बर आई कि भीड़ ने एक डीएसपी को पीट-पीटकर मार डाला। ये कोई पहली बार नहीं है जब स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना पर हमला किया है। पिछले कुछ वर्षों से घाटी के पत्थरबाज और पैसे देकर पत्थरबाजी कराए जाने की ख़बरें चर्चा में रहती हैं। लेकिन ये वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि कैसे पहले कश्मीर के युवाओं को सेना और पुलिस पर पत्थरबाज़ी करने के लिए बरगलाया जाता है और जब वे नहीं मानते तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।

आज कश्मीर के सुंदरबनी के पुलिस थाने में पहुंचे दो युवाओं ने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से पत्थरबाजों के ग्रुप में शामिल होने के लिए धमकी दी जा रही है। साथ ही उनसे यह भी कहा गया है कि उन्हें 30 हज़ार रुपये महीना इस काम के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय बाद 30 हज़ार से ज्यादा रुपये मिलने लगेंगे।

थाने में शिकायत करने पहुंचे दोनों युवक

बेरोजगारी का उठाया जा रहा फायदा

सुंदरबनी थाना प्रभारी के पास शिकायत करने पहुंचे इन दोनों युवकों तालिब और अकबर ने बताया कि वे बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि वे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उन्होंने इसके लिए कई बार परीक्षा भी दी है और सेना की कई भर्ती रैलियों में वे फिट भी हुए हैं लेकिन उनके पास भर्ती के लिए कोई ऑर्डर नहीं आया। उन्होंने बताया कि इसके बाद तंग आकर हमने विदेश में जाकर मज़दूरी करने का मन बनाया। ये बात हमारे पड़ोसी फैज़ हुसैन को पता चल गई। अब वह एक महीने से हमें परेशान कर रहा है।

सेना में भर्ती हुए तो मार देंगे

युवक बताते हैं कि फैज हुसैन ने हमसे मारपीट की और कहा कि अगर हम कश्मीर जाकर सेना पर पत्थरबाज़ी नहीं करेंगे तो वह हमें जान से मार देगा। फैज ने कहा कि सेना वाले कश्मीर में जाकर कश्मीरी भाइयों पर गोली बरसाते हैं जो इस्लाम के विरुद्ध है इसलिए हमें सेना में भर्ती नहीं होना चाहिए।

पुलिस से मांग रहे हैं सुरक्षा

ये दोनों युवक डरे हुए हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। डरे हुए दोनों युवकों ने एसएसपी राजौरी जुगल मन्हास से अपनी जान के खतरे की गुहार लगाते हुए कहा की अगर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने बाले फ़ौज़ के खिलाफ कार्यवाही न हुई तो उनकी जान भी जा सकती है। नगर के थाना प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कहा की बह इस संदर्भ में विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर मामले का उचित संज्ञान लेंगे। एसएसपी जुगल मन्हास ने बताया कि मामले के बारे में तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेष दल का गठन कर दिया है। जैसे ही उनके पास मामले की रिपोर्ट आएगी दोषी अगर आरोपों में सही पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मामले की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से दोषी के खिलाफ अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अमित शर्मा, बजरंग दल के राजौरी पुंछ विभाग के प्रधान कुलदीप मन्हास ने गृह मंत्रालय से दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। कई अखबार और टीवी चैनल लगातार दिखाते रहे हैं कि कैसे स्थानीय युवकों को पैसे का लालच देकर पत्थरबाज बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट- अमित शर्मा

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.