उदयपुर के कल्पित वीरवाल ने JEE मेन में रचा इचिहास, हासिल किए 360 में से 360 नंबर 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उदयपुर के कल्पित वीरवाल ने JEE मेन में रचा इचिहास, हासिल किए 360 में से 360 नंबर उदयपुर के रहने वाले कल्पित वीरवल ने JEE मेन 2017 में टॉप किया है, कल्पित ने 360 में से 360 नंबर हासिल किए।

उदयपुर। उदयपुर के रहने वाले कल्पित वीरवाल ने JEE मेन 2017 में टॉप किया है, कल्पित ने 360 में से 360 नंबर हासिल किए। JEE के एग्जाम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी विद्यार्थी ने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स में 120 में से 120 नंबर हासिल किए हैं। इससे पहले कल्पित इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड और नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम में भी टॉप कर चुके हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

करीब 2.2 लाख उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2017 के लिए क्वालिफाइ किया है। जेईई एडवांस परीक्षा 21 मई को होगी। कल से जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

देश भर के एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech./BE/B.Arch कोर्सेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके अलावा देश के बहुत से निजी संस्थान भी जेईई मेन रिजल्ट का स्कोर स्वीकार करते हैं। इसके अलावा देश की तमाम आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस के आधार पर मिलता है। जेईई मेन में आपका प्रदर्शन ही जेईई एडवांस में आपको एंट्री दिलाएगा।

इस साल जेईई एडवांस क्वालीफाई की कटऑफ गिरी है। पिछले साल 100 नंबर पर जनरल कैटेगिरी के छात्रों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था। इस साल यह कट ऑफ 81 पर आ गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.