खेल शक्ति बनने के लिये महत्वपूर्ण हैं स्लम दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं : गोयल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
खेल शक्ति बनने के लिये महत्वपूर्ण हैं स्लम दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं : गोयलविजय गोयल।

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज अपने मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना 'स्लम गोद अभियान' के तहत चल रही युवा स्लम दौड़ के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और देश को खेल शक्ति बनाने में इस तरह की प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभा सकती है।

गोयल ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी जी का भी मानना है कि जो खेलता है, वो खिलता है। हमें जरुरत है की ऐसी प्रतियोगिताएं के माध्यम से देश भर में खेल संस्कृति को बढावा मिले और नई प्रतिभा की खोज की जा सके जो भविष्य में देश को खेल शक्ति बनाने में सहायक होंगे।'' प्रतिभागियों ने आज पूर्वी दिल्ली के क्रॉस रिवर मॉल से यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तक लगभग दो किलोमीटर का फासला तय किया।

ये भी पढ़ें : यूपी में अब तक डेढ़ लाख भू माफिया पहचाने गए, 42 पर लगा गुंडा एक्ट, आगे ये है तैयारी

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रतियोगिता के तीसरे चरण में 25 जून को पीतमपुरा के कस्तूरबा गाँधी पॉलिटेक्निक से पीतमपुरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की जायगी। इस दौड़ को खेल मंत्री और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार हरी झंडी दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें : कल समर्थन जुटाने के लिये लखनऊ आएंगे कोविंद

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.