UP Budget 2021: किसानों को मुफ्त पानी और सस्ते दरों पर मिलेगा लोन, एक क्लिक में पढ़िये बजट की खास बातें

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट 2021 में किसानों के लिए कई ऐलान किये हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। पढ़िये बजट की खास बातें-

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
up budget 2021, up budget 2021, yogi budget 2021बजट पेश करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। (फोटो- उत्तर प्रदेश सरकार)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार 22 फरवरी को अपनी सरकार का पांचवां बजट पेश किया। कुल 5.50 लाख करोड़ रुपए के बजट में किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किये गये तो वहीं स्वास्थ्य और युवाओं के लिए भी कई घोषणाएं हुई हैं।

आइये देखते हैं UP Budget 2021 में क्या कुछ खास रहा।

महिला श्रमिकों को बराबरी की मजदूरी दिलाने के लिए कमेटी

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना ला रही है। इसके तहत श्रमिकों को मदद मिलेगी। इसके अलावा महिला श्रमिकों को बराबर की मजदूरी दिलाने के लिए एक सलाहकार कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश के 18 जिलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे जहां श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य

योगी सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अभी 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। मेडिकल की शिक्षा के लिए 1,000 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है।

जेवर एयरपोर्ट और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए बजट

बजट में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए 1492 रुपए का बजट पेश किया है। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपए का बजट पेश हुआ है। गोरखपुर एक्सप्रेस वे के लिए 750 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है।

इसके अलावा अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ का बजट है। जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट से 2021 में हवाई सेवाओ का संचालन शुरू हो जाएगा।

किसानों के लिए कई घोषणाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वित्तिय वर्ष 2021-22 से आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना शुरू की जायेगी जिसके लिए 1000 करोड़ रुपए प्रस्तावित किये गये हैं।


किसानों को मुफ्त पानी देने के लिए 700 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है तो वहीं कम दरों पर फसली ऋण के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के लिए वर्ष 2021-22 के लिए 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अयोध्या के लिए 140 करोड़ रुपए

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अयोध्या स्थित सूर्यकुण्ड के विकास सहित अयोध्या नगरी के सर्वांगीण विकास की योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट 140 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना पर 11,076 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए भी बजट

बजट के दौरान एक जिला-एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा बंद पड़ी कताई मिलों को भी शुरू किया जायेगा। औद्योगिक पार्क/आस्थान/क्लस्टर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 30 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।

कोरोना वैक्सीन के लिए 50 करोड़ रुपए प्रस्तावित

योगी सरकार ने अपने बजट में कोरोना वैक्सीन के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आयुष्मान भारत के लिए 13 करोड़ रुपए प्रस्तावित किये गये हैं।

मेरठ में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, गांवों के लिए ओपन जिम

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान बताया कि यूपी सरकार मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनायेगी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे।

Updating...

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.