उत्तर भारत में आंधी तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़ी, यूपी में 64 की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर भारत में आंधी तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़ी, यूपी में 64 की मौतराजस्थान में बवंडर

लखनऊ। बीती रात देश के अलग-अलग हिस्सों में आई आंधी-बारिश में हुई मौतों की संख्या बढ़कर 100 के पार हो गई है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 64 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी से 27 लोगों की जान गई है। पंजाब समेत कई राज्यों में फसलों को नुकसान हुआ है।

उत्तर भारत में बुधवार की रात कई इलाकों में जानलेवा साबित हुई। आंधी तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान यूपी को हुआ जबकि धूल भरी आंधी ने राजस्थान में तबाही पहुंचाई। यूपी में 64 जबकि राजस्थान में 27 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में करीब 50 लोग घायल हुए हैं। जबकि यूपी में सबसे ज्यादा नुकसान आगरा में है। यहां 150 से ज्यादा पशुओं की भी जान गई है।

उत्तर प्रदेश में भारी तबाही

उत्तर प्रदेश के आगरा, सहारनपुर और बिजनौर में बुधवार को आए आंधी और तूफान में चार लोगों की मौत बताई जा रही है जिसमें तीन बच्चे भी शामिल है। रामपुर में एक पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। मथुरा में तूफान से कई लोगों के मरने की खबर है।

दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत

देश की राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो यहां भी धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि शाम को शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजस्थान में सबसे ज्यादा बर्बादी

राजस्थान की अगर बात करें तो यहां तेज आंधी के कारण बुधवार को कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और पचास से ज्यादा लोग घायल हो गए। खबर है कि 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं की वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों बहुत बर्बादी हुई।

राजस्थान में बवडंर

पश्चिम बंगाल में चार लोगों की मौत

वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो वहां बिजली और दीवार गिरने की चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड और ओडिशा में भी बरपा कहर

वहीं उत्तराखंड के चमोली में बुधवार शाम बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। वहीं बिजली गिरने से ओडिशा में 11 व झारखंड में 3 की मौत बताई जा रही है। ओले गिरने से पंजाब में फसलों को को नुकसान पहुंचा है। खासकर सब्जियों और तरबूज और खरबूजा की फसल चौपट हुई है।

(एजेन्सी)

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.