यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

लखनऊ। आगरा के दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्‍यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनको गोली मारने वाले अधिवक्‍ता मनीष बाबू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्‍वर से दरवेश को तीन गोलियां मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल मनीष का एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

दरवेश यादव दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। बुधवार को आगरा के दीवानी परिसर में साथी अधिवक्ताओं द्वारा दरवेश यादव के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया था।

स्‍वागत समारोह के बाद दरवेश यादव अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में गईं। इसी दौरान अधिवक्‍ता मनीष शर्मा भी वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दरवेश को तीन गोली मार दी। इसके बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली।

फायरिंग के तुरंत बाद दरवेश को तत्काल पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनीष का लोटस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरवेश यादव एटा की रहने वाली थीं। वो 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष भी चुनी गई थीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री ली थी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.