विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी, थोड़ी देर में ही मिली जमानत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी, थोड़ी देर में ही मिली जमानतविजय माल्या।

लखनऊ। शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इसके साथ ही उसे मामले में जमानत भी मिल गई। माल्या की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी और सीबीआई के सूत्रों ने इसकी पष्टि की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंदन में विजय माल्या को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत भी मिल गई।

ये भी पढ़ें- जब विजय माल्या को देख चोर-चोर चीखने लगे लोग, देखें वीडियो

गौरतलब है कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ का कर्ज बकाया है। वह बिना कर्ज चुकाए लंदन फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि ईडी की अपील पर माल्या को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भी इस मामले में माल्या को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे जमानत दे दी गई थी।

अधिकारी ने कहा कि ईडी टीम लंदन में विजय माल्या के खिलाफ क्राउन प्रोसीक्यूशन कार्यालय के समक्ष 5,500 पृष्ठ के आरोप-पत्र व कुछ अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए पहुंची थी। क्राउन प्रोसीक्यूशन कार्यालय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले को लड़ रहा है। ईडी अधिकारी ने कहा कि आरोप पत्र में इस बात का विवरण है कि कैसे माल्या ने आईडीबीआई बैंक से प्राप्त 900 करोड़ रुपये कर्ज की राशि को भारत के अपने समूह की कंपनियों और कई दूसरे देशों में फर्जी कंपनियों के माध्यम से इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें- विजय माल्या का लोन गारंटर यूपी का गरीब किसान

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.