चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामलाः पुलिस ने विकास बराला को किया गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामलाः पुलिस ने विकास बराला को किया गिरफ्तारपीड़ित युवती और आरोपी विकास बराला

लखनऊ। आईएस अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर को लेकर हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे विकास बराला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पूछताछ के लिये चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण की कोशिश के अलावा गैरजमानती धाराएं जोड़ने के बाद विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- स्टिंग ऑपरेशन : पुलिस चौकी के पीछे मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट

इसके पहले पुलिस ने विकास को समन जारी किया था लेकिन विकास बाराला ने समन लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद समन उनके घर पर चिपका दिया गया था। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष और विकास बराला के पिता ने कहा कि यदि विकास दोषी है तो उनको सजा मिलनी चाहिये।

ये भी देखें- यूपी पुलिस में जल्द होंगी एक लाख से ज्यादा भर्तियां, लेकिन बदल गए हैं नियम

सुभाष ने कहा कि उनको नोटिस मिला है और इस मामले में वो पूरी तरह से पुलिस की मदद करेंगे। पीड़ित युवती मेरी बेटी जैसी है। पुलिस सेक्टर 26 स्थित पुलिस स्टेशन में विकास का इंतजार करती रही लेकिन विकास नहीं पहुंचे। डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.