एक अप्रैल से ताजमहल में दीदार के 50 और मकबरे के लिए देने होंगे 200 रुपए

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एक अप्रैल से ताजमहल में दीदार के 50 और मकबरे के लिए देने होंगे 200 रुपएअप्रैल से महंगा हो जाएगा ताजमहल का टिकट। 

प्रेम के सप्ताह में ही प्रेम की निशानी ताजमहल के चाहने वालों को, उसे देखने की इच्छा रखने वालों को झटका लगा है। आने वाले दिनों में ताजमहल को देखने और उसके अंदर घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ताजमहल के दीदार की फीस बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई है।

सरकार ने सिर्फ टिकट के ही रेट नहीं बढ़ाए हैं बल्कि उसके घंटे भी निर्धारित कर दिए हैं। पहले एक बार टिकट लेने वाला पर्टयक को एक बार टिकट लेकर पूरा दिन ताजमहल घूम सकता था लेकिन अब ये टिकट सिर्फ 3 घंटे के लिए वैद्य होगा। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इसके अलावा उन दर्शकों को अलग से जेब ढीली करनी पड़ेगी जो ताज के अंदर मौजूद मकबरे को देखने की इच्छा रखते हैं, उसके लिए अलग से 200 रुपए देने होंगे। पहले ये एंट्री फीस में शामिल था, एक अप्रैल से एंट्री फीस भी 40 से बढ़ाकर 10 रुपए महंगी यानी 50 रुपए होगी। जबकि दो साल पहले ये टिकट महज 20 रुपए का था।

ये भी पढ़ें- ताजमहल से हर साल भारत को होती है करोड़ों रुपये की कमाई, ये है आंकड़ा 

पिछले दिनों में केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने इसका एलान किया। हालांकि सरकार इस बढ़ोतरी को पैसा कमाने का जरिया नहीं बल्कि दुनिया के ताज अजूबों में शामिल ताजमहल को बचाए रखने का जरिया बता रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “दुनियाभर के पर्टयकों में ताजमहल कौतुहल का विषय है, लाखों सैलानी इसे देखने आते हैं।”

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने ट्विट कर दी जानकारी।

विदेशी पर्यटकों को मिलेंगी कई सहूलियतें

विदेशी पर्टयकों से ताजमहल को देखने के 1250 रुपए का टिकट लगता है। सरकार को विदेशियों को अलग अनुभव कराने के लिए सड़क और परिवहन मंत्रालय के साथ मिलकर एक अलग कॉरिडोर का निर्माण करेगी, साथ ही रेलवे स्टेशन से भी एक अलग कॉरिडेर जोड़ा जाएगा। ताजमहल में विदेशियों के अलग से अलग से टिकट विडों और शौचालय भी बनवाएगी

टिकट महंगा होने का विरोध भी शुरु हो गया है। आगरा टूरिज्म डेवलमेंट फाउंडेशन, होटल, ऑटो यूनियन समेत कई संगठन इसके विरोध में उतर आएं हैं। विरोध एंट्री टिकट से ज्यादा मकबरे के चार्ज को लेकर है। आगरा में इस कारोबार से जुड़े लोगों ने मंत्रालय से एक बार इस फैसले दोबारा विचार करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: पर्यटक आसमान से देख सकेंगे अस्सी घाट का नजारा

100 आदर्श स्मारकों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जा रही हैं- शर्मा

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा देश के वैभव और समृद्दि और एतिहासिक महत्व से युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। ऐसे स्थलों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के बजट आवंटन में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

एक अप्रैल से होने वाले हैं ये 3 बड़े बदलाव

1- 40 रुपए की जगह अब लगेगा 50 रुपए का टिकट

2- पहले एक एंट्री टिकट पर पूरे दिन घूमा जा सकता है अब सिर्फ तीन घंटे रह पाएंगे अंदर

3- ताजमहल के अंदर मौजूदर मकबरे को देखने लिए प्रति व्यक्ति को देने होंगे अलग से 200 रुपए, पहले एंट्री फीस में ही देखा जा सकता था मकबरा

ये भी पढ़ें- गोरखपुर के पर्यटक स्थलों का होगा तेजी से विकास

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.