भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा: शत्रुघ्न सिन्हा

Mohit AsthanaMohit Asthana   15 Oct 2017 3:38 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा: शत्रुघ्न सिन्हाभाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा।

सुभाष के झा

पटना (आईएएनएस)। अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह भले ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उपस्थित ना हुए हों, लेकिन वह 'भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो' के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- मोदी ने हेमा मालिनी की जीवनी की प्रस्तावना लिखी

राजनीतिक गलियारों में शत्रुघ्न सिन्हा के इस कार्यक्रम से दूरी बनाने को लेकर चर्चाएं हैं। लेकिन इस पर उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो, हमारे प्रिय प्रधानमंत्री के लिए हमेशा मौजूद हूं। मुझे इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण थोड़ी देर से मिला।" शत्रुघ्न को शनिवार के कार्यक्रम का निमंत्रण शुक्रवार को रात 10 बजे मिला था।

ये भी पढ़ें- बिहार से पीएम मोदी का ऐलान, 2022 तक देश की 20 यूनिवर्सिटी को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास

निमंत्रण देरी से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, " चाहे मैं वहां था या नहीं, लेकिन मोदीजी और नीतीश कुमारजी (बिहार) को एक मंच पर देखने की मेरी इच्छा आखिरकार पूरी हो गई। मैं काफी समय से यही देखने के लिए उत्सुक था। मैं केवल यही उम्मीद करता हूं कि उनके बीच यह सौहार्द लंबे समय तक कायम रहे।"

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.